किच्छा। इंदिरा गांधी खेल मैदान में आयोजित राष्ट्रीय एकता विशाल दंगल में बाहर से आए पहलवानों के अलावा कई क्षेत्रीय पहलवानों ने अपने जौहर दिखाए। बृहस्पतिवार को दंगल में कई मुकाबले हुए। पहले दिन पुरानी मंडी के अरबाज और पीलीभीत के नासिर के बीच हुए मुकाबले में अरबाज ने बाजी मारी। पंजाब के मौसम अली ने दिल्ली के कुलदीप को पटका। जबकि पठानकोट के बशीर भोला ने भी अपने दांव पेंच दिखाते हुए रोहतक के दलबीर को परास्त किया। चंदौसी से आए पहलवान शाहनजर ने दिल्ली के सोनू को हराया। इस दौरान अजहर प्रधान, असलम कुरेशी, प्रदीप शास्त्री, अमजद खान आदि थे।