काशीपुर में बरामद अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस टीम।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। आईटीआई थाना पुलिस ने श्यामनगर कॉलोनी के एक मकान में दबिश देकर 80 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक सूचना के आधार पर शुक्रवार को श्यामपुरम कालोनी में राजेश जोशी के मकान में छापा मारा। बरामद शराब में 492 बोतल, 504 अद्धे और 864 पव्वे शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 60 आबकारी एक्ट में चालान किया है। पुलिस टीम में एसआई राकेश कठायत, बलवंत सिंह, उमेश तोमक्याल, विनय कुमार, कैलाश तोमक्याल, गिरीश कांडपाल आदि थे।