फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: लोक अदालत में 80 मामलों का हुआ निस्तारण

Sun, 10 May 2026 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान 80 मामलों का निस्तारण कर 3.52 करोड़ रुपये के ऋण और अर्थदंड की वसूली की गई। न्यायिक मजिस्ट्रेट जहां आरा अंसारी की अध्यक्षता में कोर्ट परिसर में आयोजित लोक अदालत में अधिवक्ताओं ने दीवानी, शमनीय, घरेलू व मोटर वाहन अधिनियम से जुड़े वाद दाखिल किए। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दोनों पक्षों को सुनकर उनका मौके पर निस्तारण किया। कोर्ट के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि 2,975,000 रुपये पक्षकारों को प्रतिकर के रूप में दिलाए गए। साथ ही 74,000 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए गए। इस मौके पर पीयूष कुमार, अरविंद पुरी, मिथलेश सिंह, जितेंद्र सिंह, नरेश पाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें