किच्छा। कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि एसआई राजेंद्र पंत ब्रजमोहन और देवराज के साथ बंडिया में वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक बाइक सवार को नशे के 78 इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम आवास विकास कालोनी निवासी राजेंद्र ठुकराल उर्फ राजा है। उसे कोर्ट में पेश किया गया।