रुद्रपुर। जिले में बृहस्पतिवार को 7,660 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की डोज लगवाई। इसमें 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 7,504 लोग और 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 156 लोग शामिल रहे। जिले में पांच लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली जबकि पांच कोरोना संक्रमित लोग स्वस्थ हो गए। कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा शून्य रहा। कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिलेभर में 1,639 लोगों के सैंपल लिए। अब जिले में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 30 है। कोरोना टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. हरेंद्र मलिक ने कहा कि जिले में दूसरी डोज के लिए पर्याप्त संख्या में वैक्सीन उपलब्ध हैं।