सितारगंज में पानी निकासी के लिए निर्माण कराए गए नाले की सफाई नहीं होने से नगरवासी परेशान है। वार्ड 11 एवं वार्ड 12 के लोगों ने बताया कि शहर में बड़े नाले का निर्माण अमरिया बाईपास कॉलोनी से भी आगे तक किया गया था। नाले का अंतिम छोर वार्ड 11 एवं वार्ड 12 में है। नाले में गंदगी पटी हुई है और बीते छह माह से नाले की सफाई भी नहीं करवाई गई है। पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे ने बताया कि शनिवार से नाले की सफाई का कार्य किया जाएगा।