गदरपुर में लखनऊ कॉलोनी निवासी जुबेर मियां ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि 11 अक्तूबर की दोपहर उसकी 14 वर्षीय पुत्री घर से बाजार गई थी, जो शाम तक घर नहीं लौटी। खोजबीन में पता चला कि पड़ोसी महबूब की 20 वर्षीय पुत्री भी घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। दोनों का अच्छा मिलना जुलना था। मामले में पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने बताया कि मामले की जांच एसआई गणेश दत्त भट्ट को सौंपी गई है।