फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से फैक्ट्री का इलेक्ट्रीशियन झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। फैक्ट्री में फॉल्ट ठीक करते समय एक युवक झुलस गया। कर्मचारियों ने घायल अवस्था में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


मुरादाबाद रोड स्थित मोहल्ला दर्शन विहार निवासी चंद्रपाल (20) पुत्र नंदराम करीब डेढ़ महीने से जसपुर रोड स्थित एक फैक्ट्री में इलेक्ट्रीशियन के पद पर काम कर रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर वह फैक्ट्री में फॉल्ट ठीक कर रहा था कि अचानक करंट लगने से वह झुलस गया। आननफानन में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से ड्यूटी के दौरान घायल कर्मचारी का इलाज नहीं कराने पर परिजन भड़क गए। काफी देर तक गहमागहमी होती रही।

लोगों के समझाने के बाद प्रबंधन ने घायल का इलाज कराने की बात कही, तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें