रुद्रपुर में ठेका मजदूर कल्याण समिति पंतनगर के सदस्यों ने उपश्रमायुक्त को ज्ञापन देकर न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1948 के तहत प्रदेश में दिहाड़ी, दैनिक वेतन भोगी, ठेका श्रमिकों के रूप में कार्यरत मजदूरों को 25 हजार रुपये वेतन की मांग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही श्रमिकों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिली तो आंदोलन छेड़ा जाएगा। वहां पर अविलाख सिंह, रमेश कुमार, मनोज कुमार, श्रवण कुमार, भूपेंद्र कुमार, विकास आदि थे।