जसपुर। बीएसवी इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में कुमारी मधू प्रथम, आकाश कुमार द्वितीय, मनदीप कौर तृतीय रहीं। वहीं निबंध प्रतियोगिता में चंद्रपाल सिंह प्रथम, रहमान द्वितीय, निकिता तृतीय रहीं। विजेताओं को विद्यालय प्रबंधक सुभाष चंद्र अग्रवाल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहां पीयूष अग्रवाल, सर्वेश शर्मा, स्वतंत्र मिश्रा, स्वतंत्र गहलौत, राजीव कौशिक, लवकुश तिवारी, हरजीत सिंह आदि थे।