रुद्रपुर। ब्रिटानिया प्रबंधन के खिलाफ फैक्ट्री के श्रमिक नवें दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे रहे।
बृहस्पतिवार को फैक्ट्री परिसर में चल रहे क्रमिक अनशन मेें बैठे कर्मचारियों ने कहा कि प्रबंधन ने वेतन वृद्धि की मांग को पूरा करने की जगह स्थायी श्रमिकों और कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाकर नई भर्तियां शुरू कर दी है। आरोप लगाया कि निष्कासित कर्मचारियों और श्रमिकों का भुगतान भी नहीं किया जा रहा। यहां पर गणेश मेहरा, प्रदीप साह, इंद्रजीत, राजेश रावत, चंदन कोरंगा, प्रवीन, शंकर कैड़ा, आनंद तिवारी, सचिन, हर सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह, खुशाल आदि थे।