बाजपुर। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत गांव खंबारी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगा। इस दौरान 70 मरीजों की परीक्षण किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव सिंह नामधारी ने किया। वहां पर भाजपा जिला मंत्री बिट्टू चौहान, मंडल अध्यक्ष कन्नू जोशी, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह, प्रवीन देउपा थे।