फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: प्रतिबंधित डिस्पोजेबल सामग्री की 66 पेटी बरामद

Wed, 17 Jan 2024 01:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर में डिस्पोजेबल के गोदम में जांच करती नगर निगम की टीम। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर। उप जिलाधिकारी व नगर आयुक्त के निर्देश पर प्रतिबंधित प्लास्टिक (सिंगल यूज) से बने सामानों की बिक्री एवं भंडारण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान प्रशासन, नगर निगम व पीसीबी टीम ने एक गोदाम से भारी मात्रा में डिस्पोजेबल सामग्री बरामद कर एक लाख रुपये के जुर्माने की कार्रवाई की।
मंगलवार को टीम ने निगम क्षेत्र के वार्ड 11 ढकिया गुलाबो में एक मकान पर छापा मारा। टीम ने घर से प्रतिबंधित प्लास्टिक से बने डिस्पोजेबल गिलास की 51 पेटी, चम्मच की 15 पेटी कब्जे में लेकर निगम की दो ट्राॅली में भरकर निगम कार्यालय के स्टोर में जमा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त विवेक राय ने बताया कि भंडारणकर्ता कार्तिक प्रजापति निवासी ढकिया गुलाबो पर एक लाख रुपये के जुर्माने की कार्रवाई की है।
टीम में तहसीलदार पंकज चंदोला, एसएनए वाईएस राठी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह साहनी, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी नरेश गोस्वामी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें