फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर खराब फिर भी भेजा 66 हजार का बिल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सितारगंज में ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने खराब मीटर के बावजूद एक उपभोक्ता को 66 हजार का बिल भेज दिया। महिला ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से मामले की शिकायत की है। नगर के वार्ड-11 में रहने वाली विधवा तुलसी देवी का बिजली मीटर करीब एक साल से खराब है। उन्होंने बताया कि वह खराब मीटर को सही कराने के लिए कई बार ऊर्जा निगम के चक्कर काट चुकी हैं लेकिन निगम ने मीटर सहीं नहीं कराया है। मामले में निगम के ईई चंदन सिंह बसनैत ने बताया कि तकनीकी दिक्कत के कारण यह समस्या हुई होगी। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें