सुल्तानपुर पट्टी में शीशम गेट से हाथी कुंडा की ओर जा रहा उपखनिज से भरा डंपर टायर फटने से गहरी खाई में पलट गया। इस दौरान चालक परिचालक बाल-बाल बच गए। चौकी इंचार्ज अशोक कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। चालक परिचालक मौके से फरार थे।