शांतिपुरी में डौली रेंज के रेंजर अनिल कुमार जोशी ने बताया कि शनिवार को दो ट्रकों को आनंदपुर के पास बिना रॉयल्टी उपखनिज निकासी करते पकड़ा गया। दोनों वाहनों में ढाई-ढाई सौ क्विंटल रेता भरा था। टीम को देखकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। दोनों वाहन स्वामियों/चालकों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वाहनों को सीज कर दिया गया है। टीम में डिप्टी रेंजर एमके जोशी, सुनील कुमार, भुवन चंद्र, दिनेश पंत, कैलाश भाकुनी, शाहिद बेग, सुरेंद्र अधिकारी आदि थे। ब्यूरो