फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन में वाणी पाठक रही विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर में छह दिनी खेल महाकुंभ के दूसरे दिन अंडर-14 बालिका वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बालिका वर्ग बैडमिंटन में वाणी पाठक प्रथम, जैसिल ठाकुर द्वितीय, मोनिका तृतीय, 100 मीटर दौड़ में कृतिका और हिमांशी, 200 मीटर में नेहा और नंदिनी, 400 मीटर में मोनिका कुमारी, नगमा, 600 मीटर में अनुष्का, शिवानी, 800 मीटर में नेहा, अनुष्का, 1500 मीटर दौड़ में मोनिका, छाया, उधर गोला फेंक में ऋचा चौधरी, आरती, चक्का फेंक में डॉली, काजल, भाला फेंक में भारती, लक्ष्मी, लंबी कूद में हिमांशी, कृतिका ने प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो में कुंडेश्वरी की टीम प्रथम और बांसखेड़ा दूसरी, कबड्डी में खड़कपुर देवीपुरा प्रथम व डीएवी स्कूल की टीम द्वितीय स्थान पर रहा। इससे पहले स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिताओं का शुभारंभ बीईओ आरएस नेगी ने किया। वहां पर डीसीबी के चेयरमैन नरेंद्र मानस, चौधरी प्रताप सिंह, सतीश विश्नोई, शैलेश कुमार, युद्धवीर, प्रिंस सक्सेना, नीरज चौहान, ज्योति राणा, श्वेता डाबर आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें