शांतिपुरी में पंजाब नेशनल बैंक पंतनगर की ओर से सेंट लैमार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल शांतिपुरी नंबर दो सत्संग आश्रम में भ्रष्टाचार सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कक्षा छह से कक्षा नौ तक करीब तीन सौ विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रथम पुरस्कार कक्षा छह (ए) के अंकुर गौतम, द्वितीय पुरस्कार कक्षा छह (बी) की कनिष्का कोरंगा और तृतीय पुरस्कार बराबर अंकों पर कक्षा नौ (ए) के हर्षित बिष्ट, रिया कोरंगा और कक्षा सात (बी) के राजन कुमार सिंह ने जीता। वहीं प्रतिष्ठा पांडे, भूमिका, मिताली मेहता, अंकिता कोरंगा, दीपक परिहार, शुभांशी चंदोला, शिखा पांडे, विनीता कोरंगा, तन्नवी कुनियाल और संजय शर्मा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सभी विजयी प्रतिभागियों को पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक कुमार राजीव रंजन ने पुरस्कार दिए उन्होंने छात्र-छात्राओं को भ्रष्टाचार निवारण की शपथ दिलाई और सामाजिक, वित्तीय भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक रहने और दूसरों को जागरूक करने की अपील की। वहां विद्यालय प्रबंधक प्रमोद कुमार वर्मा, प्रधानाचार्य डॉ. प्रवीन पंत, पीएनबी के मार्केटिंग हेड हितेश कुमार, कैशियर रोहित कुमार, बृजमोहन कुनियाल, उमेश सिंह, दीक्षा चंद, दीपा क्वार्बी, राधिका बाफिला आदि मौजूद रहे।