रुद्रपुर में गदरपुर रोड में सवारी लेकर आ रहे टेंपो में अचानक आग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। भदईपुरा निवासी अकबर अली टेंपो चलाकर जीवन यापन करता है। शनिवार रात वह टेंपो संख्या यूके06टीए-4396 में गदरपुर से सवारी लेकर रुद्रपुर आ रहा था। बताया जा रहा है कि नवरंग वाटिका के पास अचानक चलते टेंपो में आग लग गई। आग विकराल रूप धारण करती इससे पहले ही अकबर और यात्री उतर गए। इसके बाद टेंपो आग का गोला बन गया। किसी ने टेंपो में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल के वाहन ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से पूरा टेंपो जल गया। दमकल विभाग ने आग से किसी जनहानि से इनकार किया है।