काशीपुर में लोनिवि ने ग्रामीण क्षेत्र में लोनिवि की सड़कों से अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। इस दौरान टांडा उज्जैन-ढकिया गुलाबो मार्ग से करीब सौ कच्चे अतिक्रमण हटाए और पक्के निर्माणों को चिन्हित किया। बुधवार को लोनिवि के एई शंकर सिंह, जेई पूनम बिष्ट ने लोनिवि के कर्मचारियों के साथ टांडा उज्जैन से ढकिया गुलाबो मार्ग पर अतिक्रमण हटाया। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने आनन-फानन में सड़क पर रखा सामान हटाना शुरू कर दिया। अधिकारियों ने कच्चा निर्माण ध्वस्त कर दिया और पक्की सड़क ों के सेंटर से एक तरफ तीस फुट पर पक्के निर्माण पर निशान लगाए। निर्माण के मालिकों को निशान तक अपना अतिक्रमण हटाने को कहा लोनिवि की ओर से तोड़ने की चेतावनी दी।