फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्सी पर मरीज, डॉक्टर जमीन पर

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। मरीज को कुर्सी को बैठाकर स्वयं जमीन पर बैठकर ओपीडी कक्ष में मरीजों को देख रहे डॉ. एचके शर्मा ने 85 रोगियों को देखा। बुधवार को मरीजों को देखने के बाद डॉ. शर्मा ने स्वास्थ्य महानिदेशक द्वारा निदेशक को सौंपी जांच पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य निदेशक आरके पांडेय ने जिले का सीएमओ रहते हुए शासनादेशों का डॉ. देवेश चौहान से अनुपालन नहीं कराया। शासनादेशों की अवहेलना कर उन्होंने प्रतिस्थानी आने तक डॉ. देवेश को रिलीव न किए जाने के आदेश पारित किए थे। अब वही इस प्रकरण की जांच करेंगे तो निष्पक्ष जांच कैसे होगी। स्वास्थ्य महानिदेशक अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने वर्तमान सीएमओ एसके शाह को भी जांच के आदेश दिए हैं। स्वास्थ्य निदेशक आरके पांडेय भी जांच कर रहे हैं। दोनों की जांचों का अध्ययन कर वह निर्णय लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें