फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस कार्निवाल में नोजगे स्कूल खटीमा का जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर के जेसीज पब्लिक स्कूल में आयोजित अंतरविद्यालयी डांस कार्निवाल में कई स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लेकर नृत्य प्रतिभा से दिल जीत लिया। प्रतियोगिता के दोनों वर्गों में नोजगे स्कूल खटीमा की टीम ने बाजी मारी। शनिवार को आयोजित नृत्य प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रतिभागियों ने महिला सशक्तीकरण, नवभारत की चाह विषय और लोकनृत्य पर आधारित दो-दो प्रस्तुतियां दी। बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बेहतरीन प्रस्तुति पर लोगों ने जमकर तालियां बजाई। लोकनृत्य में एसएमएस दत्ता नोजगे पब्लिक स्कूल खटीमा की टीम प्रथम रही। थीम डांस में भी नोजगे ही विजयी रहा। नृत्य प्रशिक्षिका गीता भट्ट, दिल्ली कथक केंद्र से निष्ठा बुढलाकोटी निर्णायक रही। विद्यालय के महासचिव सुरजीत सिंह ग्रोवर ने कहा कि शिक्षा के साथ नृत्य एवं संगीत भी जीवन में अपनी पहचान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें