फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मंडी परिसर में क्रय केंद्रों पर हुई 600 क्विंटल गेहूं खरीद

Fri, 10 Apr 2026 01:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत गेहूं खरीद के लिए मंडी समिति में आठ क्रय केंद्र बनाए गए हैं। अब तक इन क्रय केंद्रों पर 600 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल भी पकने लगी है, खेत सुनहरे रंग के दिखाई देने लगे हैं। गेहूं खरीद के लिए मंडी समिति की ओर से केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक कांटा, नमी मापक यंत्र, छलना आदि भी मौजूद है। मंडी में किसानों के बैठने की व्यवस्था भी की जा रही है। मंडी सचिव योगेश तिवारी ने बताया कि क्रय केंद्रों पर अभी तक 600 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें