फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली, मुंबई, गुरुग्राम से लौटे 6 लोगों को किया आइसोलेट, 59 क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। क्षेत्र में विभिन्न नगरों से प्रवासी और नौकरीपेशा लोगों के आने का क्रम शुक्रवार को भी जारी रहा। स्वास्थ्य टीमों ने 6 लोगों को संदिग्ध बुखार पर आइसोलेट व तीन को क्वारंटीन किया। ये सभी मुंबई, गुरुग्राम, दिल्ली से आए थे, जबकि 56 लोगों को होम क्वारन्टीन किया गया। नागरिक अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ.वीपी सिंह ने बताया कि दिल्ली, मुंबई, गुरुग्राम से आए 6 लोगों को आइसोलेट किया है, जिनकी जांच में बुखार के लक्षण मिले। अब कुल 14 आइसोलेट के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। इधर नागरिक अस्पताल में डॉ.शैलजा त्रिपाठी, दीक्षा कोहली ने दिल्ली समेत अनेक स्थानों से आए 31 लोगों की स्क्रीनिंग कर 3 को क्वारन्टीन वार्ड में भर्ती कराया, जबकि 34 को होम क्वारन्टीन किया गया। जांच टीम लीडर डॉ, संदीप मिश्रा ने लायंस स्कूल में 22 लोगों की जांच कर होम क्वारंटीन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें