फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचौरिया सील क्षेत्र के लोगों के संपर्क में आए 6 लोग होम क्वारंटीन, स्क्रीनिंग भी की

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में कंटेनमेंट जोन घोषित पचौरिया के हनुमान मंदिर के पास स्वास्थ्य टीम ने 6 लोगों को होम क्वारंटीन किया। साथ ही सील क्षेत्र के 36 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इधर स्वास्थ्य टीमों ने हॉट स्पॉट से आए 6 लोगों को क्वारंटीन वार्ड में भर्ती किया। बता दें कि वर्तमान में क्षेत्र में प्रशासन की ओर से कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर कंटेनमेंट जोन अमाऊं में मयूर कालोनी व चकरपुर हिस्सा सील किया है। दोनों जगह पुलिस तैनात है। इधर पचौरिया में शनिवार को तीसरे दिन स्वास्थ्य टीम सील क्षेत्र में स्क्रीनिंग के लिए पहुंची। जांच टीम के डॉ.संदीप मिश्रा ने बताया कि पचौरिया के सील हिस्से में 6 लोग सील क्षेत्र के लोगों के सम्पर्क में मिले, इस पर उनको भी होम क्वारन्टीन किया गया। टीम में वंदना ऐरी, नुपुर पांडे, दीक्षा कोहली आदि शामिल रहे। इधर नागरिक अस्पताल में डॉ. शैलजा त्रिपाठी, दीक्षा कोहली ने दिल्ली, गुरुग्राम आदि से आए 30 लोगों की स्क्रीनिंग कर एक को आईटीआई क्वारंटीन वार्ड व एक को विलेज़ क्वारंटीन किया। जबकि 28 को होम क्वारंटीन किया। लायन्स स्कूल में स्वास्थ्य टीम ने 20 लोगों में 4 क्वारंटीन वार्ड व 16 को होम क्वारंटीन किया।             
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें