गदरपुर। गदरपुर पुलिस ने यूपी के छह लोगाें को गिरफ्तार किया है। यह लोग एक वाहन में सवार होकर जानवर काटने के इरादे से घूम रहे थे। 31 जुलाई की मध्य रात्रि प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान की टीम काशीपुर रोड पर चेकिंग कर रही थी। सरदार नगर अंडरपास के पास एक पिकअप वाहन में कुछ संदिग्ध लोगों के खड़े हैं। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पिकअप में सवार मोहल्ला फताउल्ला गंज थाना ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद उत्तर प्रदेश निवासी तंजीम (32), इकबाल (42), अजीम (26), मोहम्मद सानू (25), जुनेद (23) और इकराम (30) को दबोच लिया। पुलिस टीम ने वाहन को कब्जे में लेते हुए उनकी तलाशी ली। इनके पास से छह चाकू बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह कसाई का कार्य करते हैं और जानवर काटने के इरादे से आए हुए थे। पुलिस टीम ने थाने लाकर इनके खिलाफ आयुध अधिनियम में केस दर्ज किया। संवाद