फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Fraud: नौकरी का झांसा देकर युवक से हड़पे 6.35 लाख, एफआईआर दर्ज

Thu, 29 Jan 2026 04:42 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला ब्यूरो

सार

रुद्रपुर में साइबर ठगों ने आरपीएफ में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 6.35 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
cyber crime cyber fraud - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में साइबर ठगों ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में नौकरी लगाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 6.35 लाख रुपये हड़प लिए। अभियुक्त ने बताया कि उसका भाई दिल्ली में आरपीएफ का महानिदेशक है और आसानी से नौकरी पर लगा देगा। पुलिस ने प्राथमिकी कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गणेश गार्डन फुलसुंगा निवासी रामेश्वर ने रुद्रपुर साइबर सेल पहुंचकर बताया कि तीन जनवरी को अंजान नंबर से उनके व्हाट्स एप पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम नीरज यादव बताते हुए कहा कि वह एसटीएफ में ऑफिसर है और भाई मनोज यादव आरपीएफ दिल्ली में महानिदेशक हैं। अगर किसी को आरपीएफ में सरकारी नौकरी पर लगना हो तो मुझसे संपर्क करें।

रामेश्वर का कहना है कि उक्त व्यक्ति की बात में आकर उसने अपने भाई पंकज दयाल और अमर की नौकरी लगानी चाही। इस पर कॉलर ने उनसे व्हाट्स एप पर दस्तावेज मांगे। ठग रजिस्ट्रेशन करने व अन्य काम के लिए रुपये की डिमांड करता रहा।

तीन जनवरी से अब तक ठग 6.35 लाख रुपये हड़प चुका है। जब नौकरी को लेकर कोई जवाब नहीं आया तो उसे ठगी का एहसास हुआ। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि अज्ञात अभियुक्त पर धोखाधड़ी की धारा में प्राथमिकी कर ली है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें