फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बहुउद्देशीय शिविर में 597 फरियादी पहुंचे, 437 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की

Thu, 25 Dec 2025 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिफार्म। ग्राम बैकुंठपुर में बुधवार को आयोजित बहुद्देशीय शिविर में 597 लोगों ने योजनाओं का लाभ लिया। इस दौरान सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। ब्लॉक प्रमुख उपकार सिंह बल ने कहा कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम सरकार की प्राथमिकता है। इसलिए शिविर में प्राप्त शिकायतों व समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया जाए। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारियां दीं। शिविर में 437 लोगो का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा दी गई। समाज कल्याण विभाग ने विधवा और वृद्धावस्था पेंशन के 88, गन्ना विभाग के 15, आयुर्वेद एवं यूनानी में 46, आधार अपडेशन एवं नए कार्ड 49, यूसीसी में 12 पंजीकरण, 17 आयुष्मान कार्ड, 4 परिवार रजिस्टर नक़ल, 14 जन्म मृत्यु पंजीकरण /परिवार रजिस्टर प्रमाणपत्र तथा 6 दिव्यांग प्रमाणपत्र जारी किए। इनके अलावा कई लाभार्थियों को भी योजनाओं का लाभ दिलाया गया। यहां समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, तहसीलदार हिमांशु जोशी, गोविंद तालुकदार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें