फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगलात टीम ने पकड़ी खैर से लदी बाइक, तस्कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर में मुखबिर की सूचना पर जंगलात टीम ने मंगलवार शाम रेहटा-खुशालपुर मार्ग पर खैर के गिल्टों से लदी बाइक पकड़ी। तस्कर बाइक को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। टीम ने खैर के 8 गिल्टों सहित बाइक को कब्जे में ले लिया। डिप्टी रेंजर पीसी जोशी ने बताया कि खैर के गिल्टों को जब्त कर बाइक सीज की गई है। गिल्टों की कीमत करीब 15 हजार रुपये आंकी गई है। बताया कि तस्कर गांव थापकनंगला निवासी हैं। टीम में गौरी शंकर, सुरेश चंद, रघुवीर आदि शामिल थे। इधर, ग्रामीणों का कहना है कि बरहैनी और बन्नाखेड़ा जंगल क्षेत्र से कीमती लकड़ी की तस्करी रात के अंधेरे में होती है। इसके बावजूद वन विभाग और पुलिस के अधिकारी कोई कार्यवाही नहीं कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें