फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद वीरेंद्र के घर पर हुई छोटी व बड़ी रोटी की रस्म, दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। पुलवामा आतंकी हमले में शहीद वीरेंद्र सिंह राणा के घर मोहम्मदपुर भुड़िया में शनिवार के दिन भी श्रद्धांजलि देने आने वालों का तांता लगा रहा। तेरहवीं पर छोटी और बड़ी रोटी की रस्म हुई। शहीद के भाई जयराम ने बताया कि शनिवार को तेरहवीं में सुबह छोटी रोटी की रस्म हुई। शाम से बड़ी रोटी की रस्म होगी, इसमें भजन और रामायण पाठ होता है। इस बीच विधायक पुष्कर सिंह धामी, कांग्रेसी नेता सुमित हृदयेश आदि लोगों ने घर पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें