फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णागिरी मेले के लिए रुद्रपुर डिपो से चलेंगी अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर के पूर्णागिरि मेले के लिए रुद्रपुर डिपो प्रबंधन 18 मार्च से अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू करने जा रहा है। इससे टनकपुर मार्ग के अन्य यात्रियों को भी सुविधा होगी। टनकपुर में चल रहेे प्रसिद्ध पूर्णागिरि मेले के लिए धीरे-धीरे बसों की मांग बढ़ती जा रही है। रुद्रपुर डिपो प्रबंधन के पास सिर्फ 79 बसें होने के कारण मेला शुरू होने के तुरंत बाद टनकपुर के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू नहीं हो सका था। जिन मार्गों पर यात्रियों की संख्या कम है, रोडवेज प्रबंधन अब उन मार्गों की बसों को टनकपुर मार्ग पर संचालित करने की तैयारी कर रहा है। शाम छह बजे के बाद टनकपुर के लिए कोई बस न होने से भी यात्रियों को डग्गामार वाहनों के सहारे रहना पड़ता है। अब रात आठ बजे तक इस रूट पर बसों के संचालन से इन यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। एआरएम श्रीरामकौशल ने बताया कि 18 मार्च से पूर्णागिरी मेले के मद्देनजर टनकपुर मार्ग पर अतिरिक्त बसों के संचालन के साथ ही कुछ बसों के फेरे बढ़ाएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें