काशीपुर के बच्चे की दिल्ली सड़क हादसे में मौत
काशीपुर। मोहल्ला किला निवासी बच्चे की दिल्ली में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह दिवंगत भाजपा नेता निवासी सूरज शर्मा का पौत्र था। दिवंगत भाजपा नेता सूरज के पुत्र रोहित शर्मा अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। बताया जाता है कि मंगलवार सुबह रोहित अपनी पत्नी दीपाली और चार वर्षीय पुत्र विराट के साथ टैंपो में बैठकर घर जा रहे थे। इसी दौरान एक कार ने टैंपो को टक्कर मार दी। इससे टैंपो पलट गया। सभी घायलों को पास के ही एक अस्पताल में ले जाया गया। जहां मासूम विराट की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं रोहित और दीपाली को भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने काशीपुर स्थित शर्मा के परिवार में मातम छा गया। शहर के तमाम गणमान्य लोग परिवारजनों को सांत्वना देने घर पहुंच रहे थे। शाम तक शव काशीपुर नहीं पहुंचा था।