फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 'गुंडा टैक्स' के नाम पर मांगी 50 हजार की रंगदारी

Wed, 06 Sep 2023 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विरोध करने पर गाड़ियों के यार्ड संचालक से मारपीट, वाहन तोड़े
विज्ञापन

रुद्रपुर। रंगदारी न देने पर बदमाशों की गाड़ियों के यार्ड का संचालन करने वाले एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर वाहन तोड़ डाले। बीच-बचाव में आए सुरक्षा गार्ड के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने 10 आरोपियों के विरुद्ध नामजद केस दर्ज कर लिया है।
शुक्ला फार्म निवासी अमित पांडेय ने पुलिस को बताया कि वह तीनपानी स्थित श्री श्याम मोटर्स के स्वामी है। उनका बैंकों की खिंची हुई गाड़ियों को खड़ी करने का अधिकृत यार्ड है। यहां उनके सिक्योरिटी गार्ड दिनेश और राहुल भी रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भदईपुरा निवासी विकेश यादव, हेमंत मिश्रा अपने 4-5 साथियों सहित आकर उनसे हर माह टैक्स के नाम पर 10 हजार रुपये ले जाते थे। इस बारे में पूछने पर वह इसे गुंडा टैक्स बताते थे। आरोपियों ने टैक्स नहीं देने पर उसे और उसके कारोबार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

बताया कि 31 अगस्त को विकेश यादव, हेमंत मिश्रा और सौरभ गंगवार उसके यार्ड पर आए। तीनों ने उससे कहा कि उसने 31 तारीख तक गुंडा टैक्स नहीं दिया, इसलिए अब उसे 50 हजार रुपये प्रति माह देना होगा। विरोध करने पर आरोपी तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी देने लगे।
इसके बाद शाम साढ़े छह बजे विकेश, हेमंत, सौरभ, अंकित थापा, शेखर कश्यप, आदित्य पांडेय, धर्मेंद्र कुमार, अभिषेक यादव, रवि शेख यादव, ओमवीर अपने बदमाश साथियों के साथ मुख्य गेट तोड़कर यार्ड में घुस आए। आरोपियों ने वहां खड़ीं गाड़ियों और फर्नीचर में तोड़फोड़ की। विरोध करने पर उसे और सुरक्षा कर्मियों को पीटकर घायल कर दिया। जाते हुए कैमरा तोड़कर अपने साथ ले गए। आरोप है कि विकेश यादव ने रुपये नहीं देने पर गाड़ियों सहित जिंदा जलाने की धमकी दी।
विज्ञापन

मारपीट और रंगदारी की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है। घटना की असल वजह क्या थी, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही पता चल सकेगा। - अनुषा बडोला, पुलिस क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर।



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें