फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: भाजपा छोड़ 50 युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

Fri, 20 Nov 2026 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। भाजपा नेता विकल चौहान ने 50 समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। शुक्रवार को ग्राम निवारमंडी स्थित विधायक आदेश सिंह चौहान के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सभी को कांग्रेस का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया गया। विधायक ने कहा कि नए लोगों के कांग्रेस परिवार का हिस्सा बनने पर खुशी होती है। इससे पार्टी का कुनबा और मजबूत हुआ है। वहां कांग्रेस जिला प्रभारी वरूण चौधरी, कांग्रेस अल्पयंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नईम मंसूरी, नगर अध्यक्ष हाजी मोहम्मद नाजिम, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र गहलोत, गजेंद्र चौहान, हिमांशु नंबरदार, सुखबीर भुल्लर और सर्वेश चौहान आदि मौजूद रहे। इधर, भाजपा के नगर अध्यक्ष राजकुमार सिंह चौहान ने कहा कि उनकी पार्टी का संगठन में दायित्वधारी रहा सदस्य कांग्रेस में शामिल नही हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें