फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव : खटीमा डिग्री कॉलेज में 50 प्रतिशत हुआ मतदान

Wed, 08 Nov 2023 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
खटीमा डिग्री कॉलेज में विद्या​र्थियों सें अपने पक्ष में मतदान की अपील करते प्रत्याशी। -संवाद
विज्ञापन
1426 छात्र-छात्राओं ने किया मतदान
विज्ञापन

खटीमा। एचएनबी पीजी कॉलेज खटीमा में छात्रसंघ चुनाव में मंगलवार को कुल 50 प्रतिशत मतदान हुआ। कॉलेज में पंजीकृत 2851 छात्र-छात्राओं में से 1426 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। छात्रसंघ चुनाव के लिए सुबह 10 से शुरू हुए मतदान की गति थोड़ी धीमी रही। पहले एक घंटे में करीब 11 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर दो बजे तक हुए मतदान में कुल 50 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

खटीमा डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर सुबह से ही गेट और कॉलेज परिसर में पुलिस-प्रशासन की कड़ी सुरक्षा रही। कॉलेज में चुनाव के लिए बनाए गए सभी छह बूथों पर पारदर्शिता के लिए वीडियोग्राफी की गई। मतदान करने के बाद छात्र-छात्राओं को कॉलेज परिसर में रुकने नहीं दिया गया। एबीवीपी और एनएसयूआई के समर्थकों को पुलिस-प्रशासन ने कॉलेज के मुख्य गेट से करीब 100 मीटर दूरी पर रोक दिया। साथ ही मुख्य गेट के पास के गुजर रहे मार्ग पर आम लोगों की भी आवाजाही बंद रही। छात्रसंघ चुनाव के प्रत्याशी कॉलेज गेट पर छात्र-छात्राओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते रहे। प्राचार्य डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि कॉलेज में कुल 50 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें