फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटीमा में 50 एमएम बारिश, पानी से लबालब हुए खेत, धान की रोपाई में जुट गए किसान

विज्ञापन
खटीमा में रविवार सुबह बरसात होते ही चकरपुर क्षेत्र में धान की रोपाई करता एक किसान परिवार। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
खटीमा। मानसून के आने में अभी कुछ दिन शेष हैं, लेकिन रविवार की सुबह तेज बारिश और खेत लबालब भरते ही किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों ने धान की रोपाई भी शुरू कर दी। क्षेत्र में 50 एमएम बरसात दर्ज हुई धान तराई के किसानों की प्रमुख फसल है। जून के पहले सप्ताह से ही किसान धान की रोपाई से पहले अन्य आवश्यक कार्य पूरे करने में जुटे हैं। सुबह भारी बारिश व खेत पानी से भरते ही किसानों के चेहरे खिल उठे और बरसात में ही छोटी जोत हो या बड़ी जोत किसान रोपाई करते नजर आए। थारू राजकीय इंटर कालेज के मौसम केंद्र प्रभारी नरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया सुबह इस माह की अब तक की सबसे अधिक 50 एमएम बारिश दर्ज की गई है। अगले 24 घंटों में बारिश का क्रम रुक रुक कर चलने की संभावना बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें