काशीपुर। निकाय चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग से जारी आदेश के अंतर्गत चुनाव खर्च ब्योरा प्रस्तुत करने के लिए रविवार को नगर निगम सभागार में कैंप का आयोजन किया गया। तहसीलदार पंकज चंदौला ने बताया कि नगर निगम के 40 वार्ड में लगभग 159 पार्षद प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव खर्च ब्योरा प्रत्याशियों को तीन बार प्रस्तुत करना है। पहले दिन मात्र पचास पार्षदों ने अपने खर्च का ब्योरा प्रस्तुत किया। इसके अलावा मेयर पद के सात प्रत्याशियों ने भी अपने चुनाव खर्च का ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि अब 16 व 21 जनवरी को प्रत्याशियों को चुनाव खर्च का ब्योरा प्रस्तुत करना होगा। यहां सहायक कोषाधिकारी रामौतार शर्मा, बीईओ डीके साहू, एसएनए कमल सिंह मेहता, रविंद्र शर्मा, राहुल कौशिक, सुरेश बेदी आदि मौजूद रहे। संवाद