जीएसटी चोरी करने वाले व्यापारियों के खिलाफ राज्य कर विभाग का सचल दल सक्रिय है। राज्य कर विभाग के अनुसार वर्ष 2017-18 में रुद्रपुर ए, बी, किच्छा और खटीमा में तैनात सचल दलों ने जीएसटी चोरी के मामलों में व्यापारियों से 176.50 लाख रुपये का टैक्स और अर्थदंड वसूला था। इस बार 2018-19 में फरवरी तक चारों टीमों ने 491.97 लाख रुपये का टैक्स और अर्थदंड वसूल किया है। विभाग की मानें तो इस साल सचल दलों की सक्रियता के कारण राज्य सीमाओं से टैक्स चोरी कर भागने वाले व्यापारियों पर शिकंजा कसा है।
क्षेत्रवार विभाग द्वारा वसूला गया टैक्स और अर्थदंड (लाख में)
वर्ष 2017-18 वर्ष 2018-19
रुद्रपुर-ए 63.74 - 188.44
रुद्रपुर-बी 48.12 - 232.46
किच्छा 51.44 - 55.82
खटीमा 13.20 - 15.25