फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तराई में 45 स्कूल जर्जर हालत में, खतरे में नौनिहाल

विज्ञापन
रुद्रपुर बीआरसी में राजकीय प्राथमिक स्कूल का खस्ताहाल दरवाजा। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक के 45 स्कूलों की हालत खस्ता हो चुकी है। इनमें से 11 स्कूलों का जीर्णोद्धार कार्य समग्र शिक्षा अभियान (एसएसए) के तहत शुरू किया गया है। बजट मिलने पर शेष 34 स्कूलों का जीर्णोद्धार किया जाएगा।
विज्ञापन

तराई में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक के 985 स्कूल संचालित हो रहे हैं। इनमें से 45 स्कूल रखरखाव के अभाव में खस्ताहाल हो चुके हैं। इन स्कूलों में पढ़ने वालों की सुरक्षा को खतरा है। कई स्कूलों के दरवाजे सड़-गल चुके हैं जबकि कुछ स्कूलों की छत बारिश में टपकती है। शिक्षा विभाग एसएसए के तहत इन स्कूलों का जीर्णोद्धार करा रहा है। इनमें काशीपुर, खटीमा के तीन-तीन, रुद्रपुर के दो, जसपुर, सितारगंज, बाजपुर का एक-एक स्कूल शामिल है।
एसएसए के एई लाल सिंह बर्गली ने बताया कि जिले में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक के 45 स्कूलों का जीर्णोद्धार होना है। पहले चरण में 11 स्कूलों का जीर्णोद्धार हो रहा है, इसके बाद दूसरे चरण में शेष स्कूलों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। डीईओ बेसिक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि चिह्नित 45 स्कूलों के कुछ कमरे क्षतिग्रस्त हैं। इन कमरों में बच्चों को नहीं बैठाया जा रहा है। बच्चों की सुरक्षा में कोताही नहीं बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें