पुलिस ने नशीले इंजेक्शन का धंधा करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से नशे के 4240 इंजेक्शन बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
बृहस्पतिवार को एएसपी अभय सिंह ने थाने में बताया कि बुधवार शाम एसओ भुवन चंद्र जोशी के नेतृत्व में टीम नाहल नदी पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थी। इस बीच प्लास्टिक का कट्टा लेकर आ रहे एक युवक ने पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम जावेद आलम निवासी सरोवरनगर बताया। पुलिस कर्मियों ने जब उसके पास से मिले कट्टे से 20 डिब्बों में अलग-अलग ब्रांड के प्रतिबंधित 4240 इंजेक्शन बरामद हुए किए।
जावेद आलम काफी समय से नशे के लिए उपयोग किए जाने वाले प्रतिबंधित इंजेक्शन का धंधा कर रहा था। टीम में एसआई कुसुम रावत, सिपाही इरशाद उल्ला, उमेश जोशी, दर्शन सिंह, बलवंत सिंह आदि थे।
पुलिस कर्मियों ने जब उसके पास से मिले कट्टे से 20 डिब्बों में अलग-अलग ब्रांड के प्रतिबंधित 4240 इंजेक्शन बरामद हुए किए। जावेद आलम काफी समय से नशे के लिए उपयोग किए जाने वाले प्रतिबंधित इंजेक्शन का धंधा कर रहा था।