फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुदित ने हाईस्कूल बोर्ड में बिजनौर जिले में पाया तीसरा स् थान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जसपुर में यूपी बोर्ड की परीक्षा में जसपुर के मुदित कुमार ने 84.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बिजनौर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया हैं। मुदित राजकीय इंटर कॉलेज अफजलगढ़ से पढ़ाई कर रहा है। 27 अप्रैल को यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। इसमें मुदित ने कक्षा 10 में 84.20 प्रतिशत अंक हासिल जिले में तीसरे स्थान हासिल किया है। वह नगर पंचायत महुआडाबरा का रहने वाला है। मुदित के पिता देवेश कुमार और माता संगीता चौहान दोनों शिक्षक हैं। मुदित ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और माता-पिता को दिया है। वह इंजीनियर बनकर देश सेवा करना चाहता है। मुदित की इस उपलब्धि पर पर क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान, भाजपा जिला मंत्री मनोज पाल, अपर निदेशक समग्र शिक्षा एसबी जोशी, अपर निदेशक (मा) कुमाऊं मंडल मुकुल कुमार सती, सीईओ एके सिंह, पूर्व डीईओ रवि मेहता, बीईओ अनिल कुमार, उप शिक्षा अधिकारी आशाराम चौधरी, समाज सेवी संजय राजपूत, क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष राजकुमार सिंह ओर शिक्षक समाज ने बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें