काशीपुर में शॉर्टसर्किट से झोपड़ी में आग लगने से डेढ़ लाख का घरेलू सामान जल गया। सूचना पर दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। फिरोजपुर निवासी कुलदीप पुत्र ओमप्रकाश की झोपड़ी में शनिवार देर रात शॉर्टसर्किट से आग लग गई। आग से सिलाई मशीन, टीवी, कपड़े, रजाई, गद्दे व अन्य घरेलू सामान जल गया। सूचना पर दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन मार्ग संकरा होने से दमकल वाहन घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाया। बाद में छोटी गाड़ी से पानी डालकर आग पर काबू पाया।