सितारगंज में अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले क्षेत्र के किसानों ने मंडी गेस्ट हाउस परिसर में विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया। जिलाध्यक्ष फौजी त्रिलोचन सिंह की अध्यक्षता में किसानों ने सभा करते हुए विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा की। सीएम को भेजे ज्ञापन में किसानों ने कहा है कि राज्य सरकार किसानों पर सभी प्रकार के कर्ज माफ करे साथ ही भूमि अधिकार दे, गन्ना भुगतान करे और चीनी मिल को दोबारा शुरू कराने की मांग की है। सिंह ने बताया कि सरकार को चीनी मिल के अंश धारकों का चुनाव कराकर बोर्ड गठित किया जाना चाहिए। इसके साथ ही पंजाब हरियाणा की खरीद पैटर्न की तर्ज क्षेत्र की मंडियों पर लागू करने और किसानों की फसलों का समर्थन मूल्य देने की मांग की है। वहां पर जगदेव सिंह, जोहर सिंह, प्यारा सिंह, प्रताप सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि थे।