खटीमा। पालिकाध्यक्ष सोनी राणा ने नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों की भर्ती का प्रस्ताव पारित होने के बाद अंतिम स्वीकृति के लिए शासन को भेजा है। ईओ कमला पांडे ने बताया कि सफाई कर्मचारियों के लिए पांच सौ आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। बता दें कि सीमा वृद्धि के बाद बने 20 वार्डों में पुराने सफाई कर्मचारियों की संख्या नहीं के बराबर है, जिससे सफाई व्यवस्था में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।