खटीमा के अलक्ष्या पब्लिक स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में हार्ड रॉक्स हाउस ने चैंपियनशिप जीत ली।
गोसीकुआं भट्टा पर आयोजित तीन दिनी खेलकूद महोत्सव के अंतिम दिन बालक एवं बालिका वर्ग की रिले रेस हार्ड रॉक्स हाउस की टीम ने जीती। वहीं सब जूनियर वर्ग की 50 मीटर रेस ऋषभ और भूमिका, जूनियर वर्ग की 200 मीटर रेस मोहित ऐरी और हिमानी फिकाल तथा सीनियर वर्ग में मुकुल सामंत और सपना बोरा ने प्रथम स्थान हासिल किया। 400 मीटर सीनियर वर्ग में पारस सिंह व पूजा बिष्ट ने जीत हासिल की। इससे पहले समापन समारोह का शुभारंभ स्कूल के एमडी मोहन गिरी गोस्वामी ने किया। विजयी प्रतिभागियों को प्रबंधक विनोद बोरा और अतिथियों ने मेडल और ट्राफी भेंट की। वहां पर सुरेश जोशी, नीरज कुमार, ट्विंकल दत्ता, विनय पांडे, क्रीड़ा प्रशिक्षक विनय नगरकोटी, संदीप कुशवाहा आदि थे।