काशीपुर में उत्तराखंड लैब टैक्नीशियन एसोसिएशन की ओर से रविवार को जिला अस्पताल रुद्रपुर में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ऊधमसिंह नगर की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें काशीपुर सरकारी अस्पताल के ब्लड बैंक में तैनात तकनीशियन जोगा सिंह को अध्यक्ष, महेंद्र चौधरी को सचिव, केपी श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष चुना गया। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नवीन बुढ़ाथोकी चुनाव अधिकारी रहे। चुनाव अधिकारी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।