फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: लखपति दीदी घोषित की गईं 40 महिलाओं को किया सम्मानित

Fri, 14 Aug 2026 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। ग्राम सरदारनगर में भाजपा महिला मोर्चा गदरपुर विधानसभा का लखपति दीदी सम्मेलन आयोजित किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सदस्य सिल्की चंदरखेड़ा के कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महासचिव रश्मि रस्तोगी की मौजूदगी में लखपति दीदी घोषित की गई 40 महिलाओं को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। रश्मि रस्तोगी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन योजना ने महिलाओं का आत्मबल बढ़ाने का कार्य किया है। महिला सम्मेलन को कुमाऊं संयोजिका अंजू भुड्ढी, जिला अध्यक्ष उमा जोशी, कार्यक्रम संयोजक पूनम मझारिया, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष पूनम ग्रोवर और गदरपुर मंडल अध्यक्ष सुरेश सुराना सहित तमाम वक्ताओं ने संबोधित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता सिल्की चंदरखेड़ा और संचालन महामंत्री चंद्रिका फौगाट ने किया। इस मौके पर दीपा चौपाल, सुनीता खेड़ा, कंचन सिंह, मानसी शर्मा, स्वीटी चावला, कविता नेगी, रश्मि रावत, दीपा पपोला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें