गदरपुर। विश्व रक्तदान दिवस पर अनहद इंडस्ट्रीज पिपलिया में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। विधायक अरविंद पांडेय ने कंपनी के एमडी लवली हुड़िया, प्रेरणा हुड़िया, अशोक हुड़िया, राहुल हुड़िया उर्फ जुगनू और पूर्व पालिकाध्यक्ष अंजू भुड्ढी के साथ शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में रुद्रपुर चैरिटेबल ट्रस्ट और भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन डाॅ. विप्रोजित विश्वास के नेतृत्व में पहुंची टीम ने 40 रक्तदाताओं का रक्त का संग्रह किया। रक्त दाताओं को विधायक पांडेय ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। वहां इंडस्ट्रीज के एचआर नरेश अरोरा, गौरव मदान, डिंपल आहूजा, कुलविंदर सिंह किंदा, अनहद हुड़िया, विशाल रस्तोगी, राकेश भुड्ढी, अमन बत्रा आदि थे।