खटीमा। उच्च हिमालयी क्षेत्र में बरसात का क्रम तेज होते ही नदियों के जल स्तर में बढ़ोतरी होने लगी है। साथ ही किसानों को भी सिंचाई के लिए अधिक पानी मिलने लगा है। मंगलवार की सुबह शारदा नदी का जल स्तर 1900 क्यूसेक होने पर नहर से सिंचाई के लिए 1200 क्यूसेक तथा लोहियाहेड पावर हाउस को 9,500 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे बिजली उत्पादन 38 मेगावाट तक हुआ। लोहियाहेड पावर हाउस के डीजीएम महकार सिंह ने बताया कि मई 16 जून को शारदा नदी का जल स्तर 9000 क्यूसेक पर लोहियाहेड पावर हाउस को 8,400 क्यूसेक पानी मिल रहा था। तब 36 क्यूसेक बिजली उत्पादन हो रहा था। वर्तमान में नदी में अधिक पानी पर नदी में वापस भेजने के बजाए शारदा सागर के माध्यम से यूपी क्षेत्र में किसानों को पर्याप्त सिंचाई के लिए पानी मिल रहा है। उन्होंने बताया कि अब नदी के जल स्तर में बढ़ोत्तरी का क्रम जारी रहने की उम्मीद जताई।