रुद्रपुर। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में अब तक 3676 घरों की जांच की। कहीं भी डेंगू का लार्वा नहीं मिला। एसीएमओ डॉ. राजेश कुमार आर्य ने बताया कि स्वास्थ्य टीम ने 3676 घरों में 17923 बर्तनों और इलेक्ट्रानिक्स उपकरणों की जांच की है। 28 सैंपलों की भी जांच कराई गई। अब तक एक भी पॉजिटिव मामला नहीं मिला है। मानसून काल की समाप्ति तक अभियान चलाया जाएगा। संवाद